नोखा। बीकानेर के नोखा स्थित सार्वजानिक पुस्तकालय का भवन जर्जर हालत में है।हालात तो यह है की भवन के अंदर का प्लास्टर चुका है।
पुस्तकालय में करीब 35 हजार से ज्यादा पुस्तकें हैं, जिन पर खराब होने का खतरा मंडरा रहा है। साथ ही पुस्तकालय में आने वाले पाठकों की जान को भी खतरा है। यह पुस्तकालय ट्रस्ट की बिल्डिंग में चल रहा है।
जानकारों ने बताया की यहां का प्लास्टर तीन चार साल पहले ही गिर गया था। इसके लिए कई बार अधिकारियों को भी अवगत करवा दिया गया है, लेकिन अभी तक इसकी कोई सुनवाई नहीं हो रही है।