नोखा : साढ़े पांच लाख रुपए की लूट की बात आ रही सामने, पुलिस जुटी मामले की जांच में, कस्बे में दिनदहाड़े हुई लूट से लोगों में रोष।

नोखा। देसलसर और जांगलू के बीच सड़क पर आज दोपहर बाइक सवार युवकों ने लोडबॉडी ऑटो चालक से साढ़े पांच लाख रुपए लूट लिए। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे नोखा थानाधिकारी मनोज शर्मा ने मामले की पड़ताल शुरू की।

बताया जा रहा है कि वारदात देसलसर और जांगलू के बीच सड़क आज भरी दोपहर में हुई। बाइक पर सवार होकर आए दो यवुकों ने लोड बॉडी ऑटो को रोका और उसके पास से साढ़े पांच लाख रुपए लूट कर फरार हो गए।

पुलिस ने लूटरों को पकड़ने के लिए नाकाबंदी करवा दी है। वहीं इस वारदात से कस्बे के लोगों में रोष व्याप्त है।

Newsfastweb: