नोखा। बन्धाला गांव के शेराराम मेघवाल की ढाणी में आज बेटी और दो बेटों की आज शादी होनी है। सुबह 5.30 बजे लगी आग में दोनोंं झोपडे़ंं और उनमेें रखे अनाज, जेवरात, गहने और नगदी जल गये। हालांकि ग्रामीणों की तत्परता से आग पर काबू पा लिया गया लेकिन तब तक आग से लगभग 4 लाख का नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है।
सुबह चाय बनाते गैस सिलेंडर का रेगुलेटर लीक होने से लगी इस आग से गनीमत है कोई जनहानि नहीं हुई।











