बीकानेर। राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और नोखा विधायक रामेश्वर डूडी का छप्पनवां जन्मदिन रविवार को युवा कांग्रेस ने अध्यक्ष बिशनाराम सियाग के नेतृत्व में 56 पौधों का रोपण करके मनाया। ध्यातव्य है कि अस्वस्थ डूडी विदेश में स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं।
आयोजन में उपस्थित नेताओं और कार्यकर्ताओं ने डूडी के शीघ्र स्वस्थ होने और दीर्घायु की कामना की।
जिला प्रमुख सुशीला सींवर के सरकारी आवास पर आयोजित इस कार्यक्रम में श्रीकृष्ण सींवर, अंबाराम इणखिया, सुंदर बैरड़, अकरम सम्मा,कुलदीप बिश्नोई, श्रीकृष्ण गोदारा, रोहित बाना, विजयपाल सारण, रामनिवास जाट, मनोज मूंड, सीताराम डूडी, डॉ. राजेश बिजारणियां, पूनम भांभू, नारायण खिलेरी,धनपत चायल, इमरान कोहरी, गजानंद पारीक, हरीश गोदारा, सीताराम नायक, याकूब जोईया,विनोद बैरड़,भगवानाराम गोदारा और याकूब अली ने शिरकत की।