नाल हवाई अड्डे पर केंद्रीय राज्यमंत्री पीपी चौधरी का स्वागत

2380

बीकानेर। केन्द्रीय राज्यमंत्री पीपी चौधरी रविवार शाम नाल हवाई अड्डे पहुंचे, जहां भाजपा के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।

इस अवसर पर महापौर नारायण चौपड़ा, पश्चिम क्षेत्र विधायक डॉ. गोपाल जोशी, भाजपा शहर अध्यक्ष सत्यप्रकाश आचार्य, देहात अध्यक्ष सहीराम दूसाद, नगर विकास न्यास अध्यक्ष महावीर रांका, नितिन नाई, अशोक बोबरवाल, अशोक भाटी, कुम्भाराम सिद्ध, किशनाराम गोदारा, नोखा प्रधान कन्हैयालाल सिहाग सहित पार्टी के कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

चौधरी रविवार शाम स्थानीय रवींद्र रंगमंच पर आयोजित प्रबुद्धवर्ग सम्मेलन में मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत करेंगे। यह कार्यक्रम मोदी सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने उपलक्ष मेंं आयोजित किया गया है।

अपना उत्तर दर्ज करें

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.