जयपुर। महिला उत्थान समिति, नगर निगम जयपुर द्वारा 10 अगस्त 2018 को आयोजित नारी शक्ति सम्मान समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ठ कार्य करने वाली महिलाओं से गुरुवार 9 अगस्त 2018 सायं 6 बजे तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किये गये हैं।
उपायुक्त क्षिप्रा शर्मा ने बताया कि राजस्थानी कला एवं संस्कृति में विशेष योगदान हो, राजनीति, साहित्य, खेल, समाज सेवा तथा महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, चिकित्सा, प्रशासनिक सेवा एवं राष्ट्रीय स्तर व अन्तरराष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित महिलाएं अपना आवेदन मेल आडी firedeptjaipur@gmail.com पर कर सकती हैं।