नाबालिगा के साथ सामुहिक दुष्कर्म (gaingrape), दो आरोपी राउण्डअप

नोखा थाने में पोस्को एक्ट में मामला दर्ज

बीकानेर। जिले में नाबालिग के साथ सामुहिक दुष्कर्म (gaingrape) करने का मामला फिर सामने आया है। इस मामले में तीन वहशी दरिन्दों ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने के दौरान उसकी वीडियो क्लिप भी बना ली। नोखा पुलिस ने पोस्को (प्रोटेक्शन ऑफ चिल्ड्रन फ्रॉम सेक्सुअल अफेंसेस एक्ट-2012) अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर दो आरोपियों को राउण्डअप कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक कस्बे की एक नाबालिगा रात मेें वार्ड 17 स्थित अपने घर पर थी। उसी दौरान दरवाजा बजाए जाने पर उसने दरवाजा खोला तो तीन युवक खड़े थे। तीनों युवक ने नाबालिगा को बहला-फुसला कर मोटरसाइकिल पर बिठाया और सूनसान क्षेत्र में ले गए। जहां तीनों ने उसे पहले तो जबरन शराब पिलाई, फिर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसी दौरान आरोपियों ने उसकी मोबाइल क्लिप भी बना ली।

इधर, किशोरी जब घर पर नहीं मिली तो उसके परिजनों ने आस-पास तलाश शुरू की, तभी पड़ौसी भी एकत्र हो गए। इसी दौरान दो आरोपी नाबालिग को छोड़ने के लिए वहां लौटे तो लोगों ने उन्हें पकड़ लिया। मौके पर पुलिस बुलाया और उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया गया।

फिलहाल दोनों आरोपी पुलिस हिरासत में हैं और एक  फरार है।

 

Newsfastweb: