नर्सिंग विद्यर्थियों के आंदोलन के समक्ष झुका कॉलेज प्रशासन, सभी मांगों पर बनी सहमति

विभिन्न मांगों को लेकर धरना दे रहे नर्सिंगकर्मियों की मांगों को लेकर गुरुवार देर रात संसदीय सचिव डॉ विश्वंनाथ मेघवाल की मध्यस्थता में हुई वार्ता के बाद सहमति बन गयी। इस दौरान मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ आरपी अग्रवाल ने मांंगोंं को शीघ्र पूूूरा करने का आश्वासन दिया।

पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष और महानगर मंत्री मांगीलाल गोदारा ने कहा यह छात्र शक्ति की एकजुटता की जीत है। एबीवीपी के छात्रसंघ उपाध्यक्ष अमित यादव सहित कई छात्र नेता मौजूद रहे।

Newsfastweb: