बीकानेर। नगर निगम की साधारण सभा ने नकारात्मक सुर्खियों के बीच कुछ सकारात्मक निर्णय लिए। महापौर नारायण चौपड़ा की विज्ञप्ति के अनुसार बैठक में पार्षदों ने चर्चा प्रस्ताव पारित करते हुए पूर्व उपराष्ट्रपति भैरोंसिंह शेखावत की मूर्ति जयपुर बायपास चौराहे पर लगाने का निर्णय किया गया। इसके अलावा भाजपा नेता द्वारका प्रसाद तिवाड़ी, पत्रकार बजरंग शर्मा और इंडियन आइडल रहे संदीप आचार्य समेत अन्य दिवंगत गणमान्यों के नाम पर मार्गों का नामकरण करने का प्रस्ताव पारित करते हुए राज्य सरकार को स्वीकृति के लिए भेजने का निर्णय लिया गया।
मार्गों का नामकरण
इसके अलावा भगवान परशुराम, पूर्व विधायक नंदलाल व्यास, समाजसेवी बिट्ठलदास राठी, पूर्व सांसद डॉ. करणीसिंह, पूर्व महापौर भवानीशंकर शर्मा, चिकित्सक विजय बोथरा, पार्षद पति हेतराम सियाग, समाजसेवी शंकरलाल भादाणी, पंडित गंगादास भादाणी, माणकलाल जावा के नाम से भी मार्गों का नामकरण करने के प्रस्ताव पारित किए गए।











