‘द ब्रीथ’ : ध्यान एवं योग अभ्यास रविवार से

नियमित ध्यान व योग से मिलते हैं सकारात्मक परिणाम

बीकानेर। योग एवं ध्यान कोई साधारण प्रक्रिया नहीं बल्कि ऐसी पद्धति है जिससे बड़ी से बड़ी बीमारी का इलाज संभव है, लेकिन नियमितता होने पर ही यह पद्धति हमें निरोग रख पाती है। यह बात रविवार को मेडिटेशन एक्सपर्ट निखिल माहेश्वरी ने प्रेसवार्ता को सम्बोधित करते हुए कही। माहेश्वरी ने बताया कि हिमाचल में लामा संतों के साथ रहकर इस विधि की गहनता को समझने के बाद ही पूरे भारत में इसे प्रसारित करने का मन बनाया है।

योग प्रशिक्षिका ज्योति भवाल ने बताया कि तनाव, मोटापा, डायबिटीज, ब्लडप्रेशर, कोलेस्ट्रोल जैसी बीमारियों पर नियंत्रण के साथ ही उसे जड़ से उखाड़ना ध्यान व योग से संभव है। ज्योति ने बताया कि योग व ध्यान पद्धति से न केवल बीमारियों से निजात मिल सकती है बल्कि स्फूर्ति व ऊर्जा का संचार भी होता है।

आयोजक शेखर जैन ने बताया कि ‘द ब्रीथ’ नाम से योग व ध्यान का अभ्यास का आयोजन 20 अगस्त से हैड पोस्ट ऑफिस के समीप स्थित भैरोविलास में होगा। सुबह 6 बजे ध्यान व योग की क्लासेज होंगी। करीब एक माह तक इस अभ्यास से निश्चित रूप से लोगों को सकारात्मक परिणाम नजर आने की बात कहते हुए जैन ने बताया कि अभ्यास के दौरान डाइट भी दी जाएगी जो स्वास्थ्य के अनुरूप होगी।

Newsfastweb: