दो दिवसीय दौरे पर बीकानेर आएंगे गृहमंत्री राजनाथ सिंह

बीकानेर। केन्द्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह आगामी सप्ताह दो दिवसीय दौरे पर बीकानेर आएंगे। प्रशासनिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार 18 अक्टूबर को दो दिवसीय दौरे पर बीकानेर आ रहे राजनाथ सिंह यहां भारतीय सेना के कार्यक्रमों में शामिल होंगे। सैन्य अधिकारियों की मीटिंग के साथ ही बॉर्डर पर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा भी लेंगे।

गृहमंत्री के साथ बीएसएफ डीजी आरके मिश्रा तथा आईजी अनिल पालीवाल भी साथ रहेंगे। केन्द्रीय गृहमंत्री बनने के बाद पहली बार बीकानेर आ रहे राजनाथ सिंह का यहां भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से भव्य स्वागत की तैयारियां की जा रही है।

Newsfastweb: