देश में ‘पर्यटन पर्व’ होंगे आयोजित

2446

पर्यटन मंत्रालय ने पर्यटन पर्व-2018 से संबंधित प्रारंभिक तैयारियों के लिए सभी राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों के साथ एक बैठक आयोजित की है।

भारत सरकार का पर्यटन मंत्रालय अन्य केन्द्रीय मंत्रालयों, राज्य सरकारों और सभी हितधारकों के सहयोग से 16 सितंबर से 27 सितंबर 2018 के दौरान पूरे देश में ‘पर्यटन पर्व’ आयोजित कर रहा है। मंत्रालय ने पर्यटन सचिव रश्मि वर्मा की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रालयों, राज्यों/ केंद्रशासित प्रदेशों और अन्य हितधारकों के प्रतिनिधियों के साथ शुक्रवार को नई दिल्ली में ‘पर्यटन पर्व’ की योजना और तैयारी के लिए एक ‘प्रारंभिक बैठक’ हुई। पर्यटन के लाभों पर ध्यान केंद्रित करने, देश की सांस्कृतिक विविधता को प्रदर्शित करने और “सभी के लिए पर्यटन” के सिद्धांत को मजबूत करने के उद्देश्य से इस पर्व का आयोजन किया जा रहा है।

अपना उत्तर दर्ज करें

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.