दीवारों-ईमारतों को बदरंग करने वाले छात्र नेताओं को चुनाव लड़ने के अयोग्य करें

2279

जयपुरनगर निगम जयपुर के महापौर अशोक लाहोटी के निर्देश पर मंगलवार को नगर निगम के सफाई समिति के अध्यक्ष संजय जांगिड़ व राजेश गुप्ता, स्वास्थ्य उपायुक्त नवीन भारद्वाज प्रतिनिधि मण्डल ने राजस्थान विश्वविद्यालय के कुलपति मुलाकात की।

प्रतिनिधि मण्डल ने कुलपति से अनुरोध किया कि छात्र संघ चुनाव के दौरान शहर की दीवारों ईमारतों को पोस्टर बैनर लगाकर बदंरग किया जा रहा जिसे रोका जाये। कुलपति ने प्रतिनिधि मण्डल को विश्वास दिलाया कि विश्वविद्यालय परिसर के बाहर शहर की दीवारों इमारतों को बदरंग करने वाले छात्र नेताओं को लिंगदोह कमेटी की अभिशंषा के अनुसार चुनाव लड़ने के अयोग्य घोषित कर दिया जायेगा।

कुलपति ने तत्काल विश्वविद्यालय छात्र कल्याण अधीष्ठाता को बुलाकर शहर को बदरंग करने वाले छात्र नेताओं के विरूद्ध कार्यवाही करने के निर्देश दिये। उन्होंने नगर निगम के प्रतिनिधि मण्डल से शहर को बदरंग करने वाले छात्र नेताओं के विरुद्ध नगर निगम द्वारा दर्ज कराये गये मुकदमों की जानकारी विश्वविद्यालय को भेजने के लिए कहा।

अपना उत्तर दर्ज करें

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.