बीकानेर thenews.mobilogicx.com चुनावी साल में शहर भाजपा में दीपक पारीक को फिर से जिला मंत्री नियुक्त किया गया है। दीपक पारीक इससे पहले किसान मोर्चा में प्रदेश मंत्री रहे हैं। कुछ दिन पहले ही उन्हें जिला भाजपा में प्रवक्ता भी नियुक्त किया गया था।
दीपक पारीक लगातार वसुंधरा राजे कैंप से संपर्क में रहे थे। पारीक परिवार को भाजपा के बीकानेर में आर्थिक प्रबंधन करता रहा है। हालांकि कुछ साल पहले शहर भाजपा और दीपक पारीक के बीच विवाद हो गया जिसके बाद पारीक ने बीकानेर में शहर सक्रियता की बजाए जयपुर ज्यादा दिखाई देने लगे। इनके पिता लूणकरणसर से इनेलो की टिकट पर चुनाव लड़ा था अब एक बार फिर जिला भाजपा में दीपक पारीक की वापसी हुई है।
कहा जा रहा है कि भाजपा के ही एक जिला महामंत्री ने टिकट के दावेदार माने जा रहे दूसरे भामाशाह की काट के लिए दीपक पारीक को साथ लिया है। हालांकि पारीक भी सियासी गणित की समझ रखते है इतनी आसानी इस्तेमाल होने वाले नहीं। देखना है कौन किसका कितना फायदा पार्टी को या खुद को दिला पाता है।











