लूनकरणसर विधानसभा क्षेत्र में चल रही किसान अधिकार यात्रा के आज के पड़ाव मौलानिया, मालासर, लाडेरा, डाडूसर और गैरसर गांव थे।
यात्रा में ग्रामीणों को संबोधित करते हुए संयोजक यूथ कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय सचिव डॉ. राजेंद्र मूंड ने कहा कि वर्तमान सरकार ने 2014 में सत्ता में आने से पहले किसानों से बड़े बड़े वादे किए थे। लेकिन किसानों को उनकी फसलों का उचित मूल्य आज तक नही मिल पा रहे हैं। केंद्र की इस सरकार ने सत्ता में आने से पूर्व स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट लागू करने का वादा किया था जिसे अभी तक लागू नहीं किया है।
इसी अवसर पर सभा को संबोधित करते हुए किसान नेता महिपाल सारस्वत ने बताया कि समर्थन मूल्य पर किसानों की फसलें नहीं खरीदी जा रही है। उन्होंने कहा कि तहसील के किसानों की चारा डिपो की माँग का समर्थन करते हैं, इतना ही नहीं इसके प्रबंधन के लिए एकजुटता का भरोसा भी देते हैं। उन्होंने इस पर रोष जाहिर किया कि देश के कृषि मंत्री किसानों की आत्महत्या को मीडिया कवरेज में आने के लिए किया जाने वाला स्टंट बता रहे हैं।
इस मौके पर पूर्व पंचायत समिति सदस्य मोहनराम मेघवाल सरपंच मालासर, धर्मपाल रोज, रामविलास भादू, बसन्त शर्मा सहित तमाम गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति रही।