तीन शादियों के बाद अब बिग बॉस में भजन सुनाएंगे अनूप जलोटा

2703

भजन सम्राट अनूप जलोटा बिग बॉस 12 में बतौर कंटेस्टेंट के रूप में आ रहे हैं। बिग बॉस के घर में सिंगर अनूप जलोटा वही करने वाले हैं जो वह अपनी बाहरी दुनिया में करते आए हैं। यानी कि बिग बॉस के घर में भी सभी घर वालों को अपने मंत्रमुग्ध कर देने वाले भजन सुनाते नजर आएंगे। जब भी बिग बॉस के घर के में कंटेस्टेंट के बीच झगड़ा या कोई समस्या होगी तो उन्हें वह अपना भजन सुनाएंगे और माहौल को रंगारंग बनाएंगे।

निजी लाइफ के बारे में आपको बताएं कि अनूप जलोटा उत्तराखंड के नैनीताल के निवासी हैं। उनका जन्म 29 जुलाई 1953 को नैनीताल में हुआ था। पहाडिय़ों में रहने वाले अनूप जलोटा महज 14 साल की उम्र से ही भगवान की भक्ति में रम गए थे। तभी से वह भगवान के भजन गाते आ रहे हैं। उनका भजन गाने का कारवां अब भी जारी है।

जलोटा ने लखनऊ से अपनी पढ़ाई की है और गायिकी में उन्हें ऐसी लागी लगन से लोकप्रियता मिली। अनूप जलोटा को प्यार जरूर एक बार हुआ लेकिन शादियां उनकी तीन बार हुईं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक जलोटा की पहली शादी अरेंज मैरिज थी, जिसमें उनकी रजामंदी नहीं बल्कि पेरेंट्स की मर्जी शामिल थी।

अनूप जलोटा की पहली पत्नी गुजरात की रहने वाली सोनाली बनीं। जलोटा की तरह सोनाली भी भजन गाने की शौकीन हैं। दोनों ने कई प्रोग्राम्स में साथ प्रस्तुतियां भी दी हैं। लेकिन यह शादी ज्यादा दिन नहीं चली और दोनों के बीच अलगाव हो गया। अलगाव होते ही सोनाली ने उनके तबला प्लेयर रूपकुमार राठौड़ से शादी कर ली।

इसके बाद अनूप जलोटा ने दूसरी शादी बीना भाटिया से की। यह शादी भी अरेंज मैरिज थी, जो ज्यादा दिन नहीं चली और दोनों का तलाक हो गया। इसके बाद अनूप जलोटा ने दूसरी शादी बीना भाटिया से की। यह शादी भी अरेंज मैरिज थी, जो ज्यादा दिन नहीं चली और दोनों का तलाक हो गया।

जलोटा ने तीसरी शादी अपनी मर्जी से की, जिससे उन्हे सच्चा प्यार हुआ था। उन्होंने तीसरी शादी पू्र्व प्रधानमंत्री इंदर कुमार गुजराल की भतीजी मेधा गुजराल से की थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मेधा गुजराल को लीवर की समस्या थी, जिसकी वजह से उनकी मौत में 2014 हो गई। मेधा से अनूप जलोटा के दो बेटें हैं आर्यमान और तुषार। अब तक अनूप जलोटा करीब 5000 से ज्यादा प्रस्तुतियां दे चुके हैं। उन्होंने करीब 3000 से ज्यादा गाने गाए हैं।

अपना उत्तर दर्ज करें

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.