तीन पुलिसकर्मियों को अगवा कर की हत्या

2576

श्रीनगर। भारतीय सेना और पुलिस के ऑपरेशन से बौखलाए दहशतगर्दों ने शुक्रवार तड़के शोपियां जिले में तीन पुलिसकर्मियों को अगवा कर उनकी हत्या कर दी। पुलिसकर्मियों के सर्च ऑपरेशन के दौरान कापरन गांव में इन पुलिसकर्मियों के शव मिले।

सूत्रों के अनुसार, स्थानीय आतंकियों ने इन पुलिसकर्मियों का अपहरण किया था, जिनमें 2 स्पेशल पुलिस ऑफिसर (एसपीओ) और 1 पुलिसकर्मी शामिल थे। इसमें कहा गया था कि जो लोग पुलिस में नौकरी कर रहे हैं, वे चार के दिन के अंदर अपना इस्तीफा दें, नहीं तो नतीजे भुगतने के लिए तैयार रहें।

2 मिनट के वीडियो में ऐसे लोगों के परिवारवालों को निशाना बनाने की धमकी भी दी गई थी। यही नहीं, इस्तीफे की कॉपी भी इंटरनेट पर अपलोड करने को कहा गया था। जम्मू-कश्मीर में आतंकियों द्वारा यह धमकी उस वक्त सामने आ रही है जब केंद्र ने जम्मू-कश्मीर में पंचायत चुनाव की घोषणा कर दी है। माना जा रहा है कि आतंकी संगठन कश्मीर में पंचायत चुनाव से पहले दहशत फैलाकर चुनावी प्रक्रिया को बाधित करना चाहते हैं। घाटी में इससे पहले भी कई पुलिसकर्मियों को अगवा कर उनकी हत्या कर दी गई थी।

आतंकियों ने पुलिसकर्मियों के घरवालों को भी निशाना बनाया था। पुलिस कॉन्स्टेबल औरंगजेब के मामले की पूरे देश में चर्चा हुई थी, जिन्हें आतंकियों ने अगवा कर मार दिया था। बीते दिनों दक्षिण कश्मीर के अलग-अलग इलाकों से आतंकवादियों ने 6 लोगों का अपहरण किया था। ये सभी पुलिसवालों के परिजन थे, जिन्हें बाद में छोड़ दिया गया था।

अपना उत्तर दर्ज करें

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.