डूंगर काॅलेज छात्र संघ चुनाव : अंतरिम मतदाता सूची चस्पा

2444

बीकानेरछात्र संघ चुनाव प्रक्रिया के अंतर्गत डूंगर काॅलेज में गुरुवार को विद्यार्थी मतदाताओं की अंतरिम सूची जारी कर दी गयी है।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी डाॅ. शिशिर शर्मा ने बताया कि सूची में कुल 9 हजार 652 विद्यार्थी मतदाता हैं। यदि किसी विद्यार्थी को इस मतदाता सूची से आपत्ति है तो वह 24 अगस्त को कक्ष संख्या 39 में प्रातः दस से एक बजे तक डाॅ. एमडी शर्मा को दर्ज करवा सकता है। आपत्तियों के निराकरण के पश्चात अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 24 अगस्त को कर दिया जावेगा।

पमहाविद्यालय में पहचान पत्रों का वितरण कार्य द्रुत गति से जारी है। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा है कि महाविद्यालय फीस की मूल रसीद प्रस्तुत कर 27 अगस्त तक अपना पहचान पत्र प्राप्त करने कर लें।

अपना उत्तर दर्ज करें

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.