ट्रक-कार में आमने सामने की भिड़ंत : दो की मौत

सरदारशहर : हरियासर गांव के पास आज सुबह ट्रक और कार की टक्कर में एक दंपति की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर इकठ्ठा हो गए और 108 एम्बुलेंस को फोन किया। इसके बाद दोनों शव को मोर्चरी में रखवाया गया।

अपने गांव जा रहे थे पति-पत्नी

जानकारी अनुसार यह घटना सुबह मेगा हाइवे की बताई जा रही है। दोनों पति-पत्नी अपने गांव जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रहे ट्रक से उनकी कार की भिड़ंत हो गई जिससे दोनों की मौत हो गई। दोनों शवों का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिए गए हैं।

Newsfastweb: