बीकानेेर। शहर में शनिवार को हुई बरसात ने एक बार फिर निगम के दावोंं की पोल खोल कर रख दी है। शहर के निचले इलाकों में बरसाती पानी की निकासी जहाँ निगम के लिए गले की हड्डी बन चुकी है वहींं इस बार अन्य क्षेत्रों में भी
जलभराव की समस्या से निपटने के लिए निगम प्रशासन ने जो कोताही बरती है इसे साफ देखा जा सकता है। इस बार शहर के आधुनिक बसे इलाके भी इस समस्या से बुरी तरह प्रभावित दिखाई दे रहे हैं। शनिवार को हुई थोड़े समय की मूसलाधार बरसात के चलते स्थानीय जेएनवी कॉलोनी के हालात बद्तर हो गए। जहां घुटनों तक भरे पानी ने लोगो की मुश्किलें बढ़ाई वहीं खुले नाले के चैम्बर में गिरकर कई घायल होते देखे गए।
दरअसल इस कॉलोनी में निगम प्रशासन की अनदेखी के चलते लोगोंं ने मुख्य मार्गो एव भीतरी गलियों में घर के बाहर स्थित नालों को एक दूसरे की देखा-देखी बंद करवा दिये जिसके कारण पानी निकासी ना होने से सारा पानी सड़को पर जमा होने लगा है। निगम के अधिकारियो की अनदेखी के चलते यह यह समस्या अब यहाँ के निवासियो के लिए जी का जंजाल बन चुकी है।
–विवेक आहूजा की रिपोर्ट











