जयपुर। केन्द्र सरकार के आयुष मंत्रालय और अखिल विश्व गायत्री परिवार के ओर से जयपुर में 21 से 23 जुलाई, 2018 तक योग महोत्सव मनाया जाएगा। महोत्सव का शुभारम्भ 21 जुलाई को शाम चार बजे भारतीय विद्याभवन विद्याश्रम स्कूल के महाराणा प्रताप सभागार में होगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लोकायुक्त जस्टिस एसएस कोठारी, मुख्यवक्ता देव संस्कृति विश्वविद्यालय के प्रति कुलपति डॉ. चिन्मय पंड्या तथा विशिष्ट अतिथि राजस्थान लोक सेवा आयोग के सचिव पीसी बेरवाल होंगे।
योग महोत्सव के तीनों दिन विभिन्न सत्रों का आयोजन किया जाएगा। योग महोत्सव के उद्घाटन तथा समापन सत्र के अतिरिक्त सभी सत्र जवाहर कला केन्द्र में आयोजित किये जाएंगे।