छात्राावासों एवं आवासीय विद्यालयों में शुक्रवार को गुरु सम्मान एवं पौधरोपण

2439

जयपुरसामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा संचालित समस्त छात्राावासों एवं आवासीय विद्यालयों में शुक्रवार गुरुपूर्णिमा के अवसर पर गुरु अभिनन्दन एवं पौधरोपण समारोह आयोजित किये जायेंगे। इस अवसर पर शिक्षण में सर्वश्रेष्ठ योगदान देने वाले शिक्षकों को पुष्प भेंट किए जाएंगे और मौली बांध चरण वंदन कर सम्मान किया जायेगा। इस अवसर पर संगीतमय कार्यक्रम में गुरुवंदन एवं देशभक्ति के गीत भी गाये जायेगें।

विभाग के निदेशक डॉ. समित शर्मा ने बताया कि गुरु पूर्णिमा के दिन ‘‘एकछात्र-एक पौधा’’ तथा राजकीय कार्यालयों में पदस्थापित कार्मिकों द्वारा ‘‘एक कार्मिक-एक पौधा’’ की अवधारणा पर कार्यालयों, आवासीय विद्यालय एवं छात्रावास परिसरों में फलदार, फूलदार एवं छायादार पौधे लगाये जायेंगे।

प्रत्येक पौधे के पास सम्बन्धित अधिकारी-कार्मिक व छात्र-छात्राओं के नाम की पटिट्का लगायी जाएगी। छात्र-छात्राएें उसकी सार सम्भाल करेगें।

छात्रावास अधीक्षकों एवं आवासीय विद्यालय के प्राचार्यों को इस दिन अभिभावक बैठक का आयोजन कर स्थानीय स्तर पर जन प्रतिनिधियों एवं भामाशाहों को भी जन सहयोग के लिए आमंत्रित करने का कहा गया है।

अपना उत्तर दर्ज करें

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.