राजस्थान सरकार की ओर से जारी आदेश से प्रदेश के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के 78 प्रशासनिक अधिकारियों के तबादले किये गये हैं।
इनमें 13 मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारियों को इधर-उधर किया गया है। बीकानेर के सीएमएचओ डॉ. देवेंद्र चौधरी को हनुमानगढ़ लगाया गया है।
छत्तरगढ़ में वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी पद पर कार्यरत डॉ. बनवारीलाल मीणा बीकानेर के नये मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी होंगे।











