बीकानेर। भाजपा केन्द्र सरकार की चार साल की उपलब्धियों का झूठा ढिंढोरा पीट रही है। वास्तव में भाजपा सरकार ने जुमलेबाजी के अलावा कुछ नहीं किया। आज महंगाई चरम पर है लेकिन सरकार का इससे कोई सरोकार नहीं है। इससे जनता में रोष व्याप्त है तथा जनता ने भाजपा को घर भेजने का मन बना लिया है।
प्रदेश कांग्रेस सचिव राजकुमार किराड़ू ने रविवार को वार्ड 13 में आयोजित युवा संवाद में यह बात कही। उन्होंने कहा कि आज देश की 65 प्रतिशत आबादी युवाओं की है। ऐसे में युवाओं को यह सोचना होगा कि उनका भविष्य किसके साथ सुरक्षित है। उन्होंने कहा कि यह समय युवाओं के इम्तिहान का है। वे भाजपा की जुमलेबाजी में नहीं आएं और कांग्रेस को मजबूत करने में भागीदारी निभाएं। उन्होंने कहा कि भाजपा ने प्रधानमंत्री और उनके मंत्री घूम-घूमकर लोगों को झूठी उपलब्धियां गिना रहे हैं। धरातल पर कोई काम नहीं हुआ है।
कांग्रेस सरकार की अधिकतर योजनाओं का नाम बदलकर वाहवाही लूटने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जनता सबकुछ समझती है। अब लोग भाजपा की चिकनी चुपड़ी बातों में नहीं आएंगे।
क्लब के वसीम फिरोज अब्बासी ने बताया कि सईद अली, हाकम अली, अम्मी हसन, हसन अली, मोहम्मद हुसैन, अली हसन, राजू भाई, शकील अली, अहमद अली, गोवर्धन मीना, अहमद हसन, हाजी अख्तर अली, मोहम्मद शबिर, अफजल हुसैन, शनवज हुसैन, आशिक हुसैन तथा अजीब अहमद ने भी अपने-अपने विचार रखे।











