बीकानेर कला जगत से एक नाम चांंद परदेसी का भी बम्बई फ़िल्म जगत में ‘बंजारन’ फ़िल्म के संगीतकार के रूप में याद किया जाता है। इस फ़िल्म में लता-मुकेश के युगल स्वरों में गाया ये गीत आज भी मन को भाता है।
‘पाकीज़ा’ फ़िल्म के संगीतकार बीकानेर के ही ग़ुलाम मोहम्मद के बाद उस वक्त चांंदजी बम्बई में अच्छे जाने गए। बीकानेर के शीतला गेट के भीतर मोहल्ला दमामियान के निवासी चांंदजी ने एक और फ़िल्म ‘एक बार चले आओ’ में लता मंगेशकर से उस वक्त का चर्चित टाइटल गीत अपने संगीत निर्देशन में गवाया था, ‘फिर दिल ने पुकारा है इक बार चले आओ’
इन दोनों के अतिरिक्त उस दौर में रतनदीप हेमराज, कमल राजस्थानी, सरदार बीकानेरी भी अपने अपने स्तर पर संगीत जगत में योगदान दे रहे थे।
–अनिरुद्ध उमट कवि-कहानीकार











