चम्बल फर्टिलाइजर्स के नए यूरिया संयंत्र का शुभारम्भ इसी माह

2707

संगोष्ठियों में सैकड़ों किसानों को मिल रहा लाभ

चम्बल फर्टिलाइजर्स द्वारा किसानों के लिए गोष्ठी आयोजित की गई जिसमें किसानों को आने वाले समय में यूरिया की किल्लत से निजात के बारे में बताया गया। चम्बल का नया यूरिया संयंत्र 15 लाख टन की क्षमता का शुभारम्भ 18 नवम्बर को होने जा रहा है। इस संयंत्र के प्रारंभ होने से किसानों को यूरिया की कमी नहीं आएगी।

किसानों को अनावश्यक खाद के उपयोग से बचने एवं मिट्टी परीक्षण के अनुरूप ही खेतों में विभिन्न रसायन उपयोग करने की सलाह दी गई। अनेक किसान संगोष्ठियों को एरिया मैनेजर बिरेन्द्र सिंह ने संचालित किया एवं 400 किसानों को इस बारे में जानकारी देकर लाभान्वित किया।

अपना उत्तर दर्ज करें

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.