चन्द्रशेखर ने भोजन पर दिया जीत का मंत्र, जिलाध्यक्ष, मेयर, यूआईटी अध्यक्ष से की चर्चा

2414

बीकानेर में चल रहे RSS के संघ शिक्षा वर्ग प्रथम वर्ष का समापन शनिवार को होगा। शिविर में भाजपा के संगठन महामंत्री चन्द्रशेखर खासतौर पर संघ के कार्यक्रम में शिरकत करने शुक्रवार को आबू से बीकानेर पहुँचे। भाजपा के अधिकतर स्थानीय नेताओं को इस दौरे की खबर नहीं थी। फर्स्ट इंडिया न्यूज पर खबर चलने के बाद भाजपाई, ‘भाईसाहब’ की लोकेशन तलाशते नजर आए।

शाम को संगठन महामंत्री से भाजपा के जिलाध्यक्ष सत्यप्रकाश आचार्य, महापौर, यूआईटी अध्यक्ष सहित कुछ कार्यकर्ताओंं और नेताओ ने मुलाकात की। चन्द्रशेखर चुपचाप काम करने वाले नेताओं के तौर पर जाने जाते है। शायद यही वजह रही कि इस दौरे की खबर संगठन महामंत्री के बीकानेर पहुँचने के बाद भी ज्यादा लोगो को नहीं थी। चुनावी वर्ष में चन्द्रशेखर की भूमिका काफी अहम मानी जा रही है। चन्द्रशेखर धरातली फीडबैक जुटाने में भरोसा रखते हैंं ऐसे में ना केवल संघ के लिए–बीकानेर भाजपा के लिए भी उनका दौरा अहम माना जाता है। रात्रि भोजन पर चर्चा करते हुए उन्होंने कार्यकर्ताओंं को एकजुटता का मंत्र देते हुए केन्द्र और राज्य सरकार की योजनाओं के प्रचार-प्रसार के साथ उन्हें जरूरतमंद तक पहुँचाने की बात कही।

अपना उत्तर दर्ज करें

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.