जयपुर। राज्यपाल कल्याणसिंह ने गुरु पूर्णिमा पर प्रदेशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
राज्यपाल सिंह ने कहा है कि गुरु पूर्णिमा का विशेष महत्व है। शिष्यों को सद्मार्ग पर लाने वाला ही गुरु पद पर प्रतिष्ठ होता है।
हमें युवा पीढ़ी को सिखाना है कि वे अपने अध्यापकों का सम्मान करें। उनके दिखाये मार्ग पर चले और देश के विकास में सक्रिय भागीदारी निभायें।