गिन्नानी : अतिक्रमणों पर निगम का पंजा, देखें वीडियो

3016

 

शहर में पिछले दिनों आयी तेज बारिश के बाद गिन्नानी क्षेत्र के नालों की सफाई में अवरोधक बने अतिक्रमणों पर आखिर बुधवार को निगम का पंजा चल ही गया। नगर निगम का दस्ता बुधवार सुबह पुरानी गिन्नानी में नगर निगम के पीछे वाले नालों पर बने अतिक्रमणों को हटाने पहुंची। इसके अलावा रानीसर बास से पुलिस लाइन चौराहा व रोशनीघर चौराहा पर भी निगम दस्ता कार्रवाही कर रहा है।

इससे पहले सर्वे कर करीब 70 अतिक्रमणों को चिन्हित कर नोटिस दिये गये थे। कहीं दीवार और चौकी के रूप में अतिक्रमण है तो कही कमरा बनाकर।

अतिक्रमण हटाने की कार्रवाही के दौरान हल्के विरोध का सामना भी करना पड़ा। विरोध को देखते हुवे पहले से ही पुलिस जाब्ता तैनात था।

अपना उत्तर दर्ज करें

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.