Bikaner / thenews.mobilogicx.com
बुधवार को सुबह जिले के शोभासर के पास मोर्टार मिलने से आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर वायुसेना के अधिकारियों ने मोर्टार को कब्जे में लिया। उसके बाद आर्मी बम डिफ्यूज टीम ने मौके पर पहुंच मामले की गहनता से जांच की। आर्मी बम डिफ्यूज टीम को मोर्टार अंदर से खाली मिला, यह मोर्टार महज खाली खोखा था। वहीं इससे पहले मोर्टार मिलने की जानकारी मिलने पर वायुसेना और पुलिस अधिकारियों में इसको लेकर हलचल पैदा हो गई। सूचना मिलने पर वायुसेना के साथ नाल पुलिस भई मौके पर मौजूद रही। मोर्टार को देखने के वायुसेना ने इसे उनका मोर्टार होने की बात से इनकार कर दिया। उसके बाद आर्मी बम डिफ्यूज टीम ने मौके पर पहुंच मामले की गहनता से जांच की तो पूरे प्रकरण में ‘खोदा पहाड़ निकली चुहियाÓ की बात सामने आई। पुलिस के अनुसार यह बम एयरफोर्स का ही है, जो यहां पर गलती से गिर गया था।