क्रिकेट : केशव महाराज ने एक पारी में झटके 9 विकेट

2539

दक्षिण अफ्रीका और श्रीलंका के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन अफ़्रीकी गेंदबाज केशव महाराज ने शानदार गेंदबाजी करते हुए एक पारी में 9 विकेट झटक लिए और श्रीलंका को बड़े स्कोर की तरफ जाने से रोक दिया। बाएं हाथ के स्पिनर केशव ने 129 देकर 9 विकेट लिए।

इससे पहले जिम लेकर और भारत के अनिल कुंबले एक पारी में 10 विकेट का कारनामा कर चुके है। केशव ने एक पारी में 9 विकेट लेकर जॉर्ज लोहमैन, जिम लेकर, मुथैया मुरलीधरन, रिचर्ड हेडली, अब्दुल कादिर, डेवोन मैल्कॉम, जसुभाई पटेल, कपिल देव, सरफराज नवाज, जैक नॉर्जिया, सुभाष गुप्ते, सिडनी बार्न्स, हग टायफील्ड, ऑर्थर मिली और रंगना हेराथ की बराबरी कर ली है।

अपना उत्तर दर्ज करें

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.