क्यों दिया भाजपा के जिला मंत्री ने इस्तीफा

3232

बीकानेर। भाजपा के शहर जिला मंत्री चंचल व्यास ने अपने पद से इस्तीफा जिलाध्यक्ष उॉ. सत्यप्रकाश आचार्य को प्रेषित किया है। चंचल व्यास ने प्रेसनोट जारी कर बताया कि पार्टी के मूल आदर्श केवल दिखावा रह गए हैं तथा व्यवहार में पदाधिकारियों एवं सत्तारुढ़ व्यक्तियों के व्यावहारिक जीवन में उनका पूर्णतया अभाव है।

व्यास ने बताया कि जो सादा जीवन उच्च विचार का दर्शन पार्टी के संस्थापक लोगों का मूल आदर्श था उससे हटकर वर्तमान नेतागण कोठी, कार, बंगलों एवं नौकरशाहों की भीड़ के साथ अय्याशपूर्ण जीवन व्यतीत कर रहे हैं। व्यास ने रोष जाहिर करते हुए बताया कि स्थानीय स्तर पर संगठन में आम जनता से जुड़ी समस्याओं को कई बार रखा गया लेकिन इन जन समस्याओं को कभी गंभीरता से नहीं लिया गया। चंचल व्यास ने जिला मंत्री पद के साथ-साथ पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से भी त्यागपत्र दे दिया है।

अपना उत्तर दर्ज करें

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.