क्या थी हॉट स्प्रिंग की घटना ? आखिर क्या हुआ था आज के दिन16 हजार फीट पर…..
आखिर क्यों जाबांजों ने दी थी प्राणों की आहुति ?
बात उन दिनों की जब भारत के प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू एक सपना देख रहे थे कि एशिया के दो ताकतवर देशो चाइना और भारत की एकजुटता का। हिंदी चीनी भाई भाई का नारा गूंज रहा था । हालांकि आज भी पण्डित नेहरू के जीवन की इसे सबसे बड़ी भूल माना जाता है। बस उसके थोड़े समय बाद ही चीन ने लद्दाख के आक्साई चीन में , चीन ने भाई की पीठ में छुरा घोपने की करतूत कर डाली थी। वो कायराना करतूत आज भी भारत के लिए सबक है लेकिन जाबांजो ने मरते दम तक फर्ज निभाया।
आज देश भर में पुलिस शहीद दिवस मनाया गया। देश पर प्राण न्यौछावर करने वाले अर्द्ध सैनिक बल के जाबांजो की शहादत को याद किया गया वही प्रधानमंत्री ने आज शहीद स्मारक देश को समर्पित किया। KhabarthenewS.COM असल 21 अक्टूबर 1959 में इंडो तिब्बत बॉर्डर पर करीब 16000 हजार फीट ऊचाई पर स्थित हॉट स्प्रिंग नामक बर्फीली इलाके पर चाईनीज आर्मी ने घात लगाकर हमला कर दिया था जिसमें CRPF के 10 जवान बहादूरी से लड़ते हुए वीरगति को प्राप्त हुए थे । DSP राम सिंह इस टुकड़ी की अगुवाई कर रहे थे। 11 जवानों को चीन ने बंदी बना लिया था जिनको भी बाद में मौत के घाट उतार दिया गया। उन्हीं की शहादत को सम्मान देने के लिए शहीद दिवस Police Commemoration Day मनाया जाता है। इस दिन अर्द्ध सैनिक बलों और राज्य पुलिस के शहीदों को भी उनके नाम पढ़कर श्रदांजलि दी जाती है। इस हॉट स्प्रिंग की घटना पर बीनू राजपूत ने एक फ़िल्म भी
शहादत को सलाम
WALL OF VALOR भी बनाई है जिसे हमारी पुलिस NGO ने सपोर्ट किया है। आज पूरे देश की तरह बीकानेर में भी आईजी दिनेश MN और एसपी सवाई सिंह गोदारा की अगुवाई में शहीदों की शहादत को याद किया गया।