कौशल विकास प्रशिक्षण एवं अभिरुचि शिविर का समापन

बीकानेर : राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड मण्डल मुख्यालय बीकानेर के तत्वावधान में राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, सूरसागर में चल रहे कौशल विकास प्रशिक्षण शिविर अभिरुचि केन्द्र का समापन सोमवार को विद्यालय प्रधानाचार्य दिलीप हर्ष की अध्यक्षता में हुआ।

विशिष्ट अतिथि के रूप में अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी सुनील बोड़ा उपस्थित थे। उन्होंने बालक-बालिकाओं के नृत्य व पेन्टिंग कला तथा मेहन्दी के प्रयास को सराहा।  शिविर की रिपोर्ट शिविर प्रभारी ऋतु गौड़ द्वारा प्रस्तुत की गई। बालिका दक्षासिंह द्वारा अतिथियों का माल्यार्पण व तिलक लगाकर स्वागत किया। इस अवसर पर बालक व बालिकाओं ने बुलाकीदास हर्ष के द्वारा सिखाई गई अंग्रेजी स्पोकन का मंचन किया गया। केसरिया बालक नृत्य ने कार्यक्रम ने समा बांधा।

कार्यक्रम का संचालन बीएल हर्ष द्वारा किया गया। सुरेश सोनी व सरला टॉक ने अतिथियों को पेन्टिग व सिलाई उत्पादों का अवलोकन करवाया।

शिविर में बालकों द्वारा अनेक गतिविधियों का प्रशिक्षण लिया गया। समृद्धि मेहता द्वारा कम्प्यूटर का बेसिक ज्ञान उपलब्ध करवाया गया। माया भाटी ने आभार व्यक्त किया।

Newsfastweb: