कोलायत से आतंकी गिरफ्तार, पूर्व मुख्यमंत्री की हत्या की साजिश का आरोप

3104

बीकानेर। श्रीकोलायत में गुरुवार को पुलिस की एक बड़ी कार्रवाई में आतंकी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आईजी दिनेश एमएन और पुलिस अधीक्षक सवाई सिंह गोदारा के निर्देशन में कोलायत से जरमन सिंह नामक आतंकी को पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल की हत्या की साजिश में पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

आईजी को इस बारे में पंजाब एटीएस से सूचना मिली थी। इसके बाद आईजी ने एसपी गोदारा के माध्यम से बीछवाल थानाधिकारी भवानी सिंह के नेतृत्व में एक टीम कोलायत भेजी। पुलिस टीम ने कोलायत स्थित गुरुद्वारे से आरोपी शख्स को गिरफ्तार किया। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। इस बीच पंजाब पुलिस भी बीकानेर पहुंच कर पूछताछ आदि कार्यवाही कर रही है।

गौरतलब है कि कुछ समय पहले उत्तर प्रदेश के सामूली गांव से हथियार लूटे गए थे। इस वारदात में पंजाब के जरमन सिंह का नाम प्रमुखता से लिया जा रहा था। जरमन सिंह कोलायत स्थित गुरुद्वारा में रह रहा था जिसकी सूचना मिलने पर पुलिस ने उसे दबोच लिया।

अपना उत्तर दर्ज करें

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.