कोलायत : कपिल सरोवर में डूबने से 14 वर्षीय किशोर की मौत, मौके पर पहुंची पुलिस, शव निकाल लिया गया, पहचान होनी है।

बीकानेर। कोलायत के कपिल सरोवर में बुधवार शाम को 14 वर्षीय बालक की डूबने से मौत हो गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को निकलवाकर वहीं मोर्चरी में रखवाया। जानकारी के मुताबिक मृतक का नाम कुलदीप बताया जा रहा है। वह तालाब में नहाने घुसा था। अचानक वह ज्यादा गहराई वाले पानी में चला गया और डूब गया। तालाब पर मौजूद अन्य लोगों ने उसे डूबते हुए देखा तो पुलिस को सूचना दी।

Newsfastweb: