कोलकाता। पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के माझेरहाट में एक पुल गिर गया है। जानकारी के मुताबिक, पुल के मलबे के नीचे बहुत सारे लोग और गाडिय़ां दबी हुई हैं। डिजास्टर मैनेजमेंट की टीम राहत और बचाव कार्य में जुट गई है। पास में सेना का कैंप भी है। उनसे भी मदद मांगी गई है। अभी तक यह घायलों या मरनेवालों की संख्या के बारे में कोई पुष्टि नहीं हो पाई है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मलबे से निकाले गए तीन लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि पुल के नीचे एक मिनी बस भी फंसी हुई है। कई गाडिय़ां पुल के नीचे दब गई हैं। पुल के ऊपर से भी कई गाडिय़ां गुजर रही थीं। ये पुल बेहाला और इकबालपुर को जोड़ता है। हादसे के बाद राहत और बचाव कार्य शुरू हो गया है।