कृषि अभियंता विपिन लड्ढ़ा चैन्नई कार्यशाला में आमंत्रित

बीकानेरस्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय के कृषि अभियंता विपिन लड्ढ़ा को चैन्नई की एमएस स्वामीनाथन रिसर्च फाउंडेशन द्वारा 7 से 9 अगस्त तक आयोजित होने वाली तीन दिवसीय कार्यशाला में आमंत्रित किया गया है। इस कार्यशाला में देशभर के विषय विशेषज्ञ मानव पर्यावरण एवं समाज के विभिन्न आर्थिक क्षेत्रों में जल की बढ़ती मांग एवं घटते संसाधन पर चर्चा के साथ-साथ जल के समुचित उपयोग एवं प्रबंधन के बारे में सुझाव देंगे व कार्ययोजना तैयार करेंगे।

लड्ढ़ा को उनके कार्य अनुभव के आधार पर विशेष रूप से आमंत्रित किया गया है। कार्यशाला के दौरान प्राप्त सुझावों के आधार पर राष्ट्रीय स्तर पर जल प्रबंधन कार्यक्रम का प्रारूप बनाया जा सकेगा।

Newsfastweb: