कुलियों ने काली पट्टी बांधकर मनाया काला दिवस

2539

अपनी विभिन्न मांगों के लिए लंबे समय से संघर्षरत कुलियों ने आज बीकानेर रेलवे स्टेशन पर काली पट्टी बांधकर विरोध दर्ज करवाया। इन लोगों का कहना है कि पूरे देश के कुलियों द्वारा लम्बे समय से अपनी मांगों को लेकर आंदोलन किया जा रहा है लेकिन न तो केंद्र सरकार और न ही रेलवे बोर्ड इस पर कोई ध्यान दे रहा है। कुलियों का कहना है कि स्टेशन पर एक्टसे र व लिफ्टों के लगने से कुलियों की जरूरत लगभग समाप्त हो गई है, कुलियों का काम मात्र पूछताछ तक का ही रह गया है। इसके चलते कुलियों के परिवारों में अभावों के हालात बन गए हैं।

कुलियों की राष्ट्रीय स्तर पर यह मांग है कि ग्रुप डी के अंतर्गत निकाले जाने वाली भर्तियों में कार्यरत कुलियों को प्राथमिकता दी जाए। इसके अंतर्गत कुलियों के प्रतिनिधि मंडल ने पूर्व में रेल मंत्री, रेल राज्य मंत्री एवं संबंधित अधिकारियों को भी अवगत करवाया लेकिन कोई ध्यान नही दिया गया जिसके विरोध स्वरूप पूरे देश मे आज 16 अगस्त को काला दिवस मनाया जा रहा हैl यदि इसके बाद भी सरकार नही चेती तो सितंबर माह में रेल रोको आंदोलन चलाया जाएगा।

–विवेक आहूजा की रिपोर्ट

अपना उत्तर दर्ज करें

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.