बीकानेर में किन्नरों की हवेली पर हमला, क्या कह रही है किन्नरों की मुखिया… देखें वीडियो

3026
kenners mansion

किन्नर हाव-भाव वालों पर लगाए आरोप

बीकानेर। बड़ा बाजार क्षेत्र में सिंगियों के चौक स्थित किन्नरों (kenners) की मुख्य हवेली पर शुक्रवार शाम को किन्नर हाव-भाव रखने वाले दर्जनों लोगों ने पथराव कर दिया। शोर सुनकर क्षेत्र में रह रहे अन्य लोग मौके पर एकत्र हो गए जिसे देख कर हमलावर वहां से फरार हो गए। हवेली में रह रही किन्नरों की जिला-मुखिया रजनीबाई कोतवाली पहुंची लेकिन वहां किन्नर हाव-भाव वाले काफी संख्या में पहले से ही पहुंचे हुए थे, जिसे देख कर वह अपने अन्य साथी किन्नरों के साथ वापस लौट गई। कोतवाली पुलिस ने बताया कि मामला बातचीत के जरिए निपटाने की बात कह कर दोनों पक्ष चले गए हैं।

बीकानेर में किन्नरों की मुखिया रजनीबाई ने बताया कि आज शाम को तकरीबन चार बजे वह अपनी हवेली में सो रही थी। तभी वहां किन्नर हाव-भाव वाले चार-पांच जने हवेली में घुस आए और तोड़-फोड़ करनी शुरू कर दी। हमलावरों के साथ आए युवकों ने बाहर नग्न प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। उन्होंने अपने साथी किन्नरों के साथ शोर मचाया तो आस-पास रह रहे लोग बाहर निकल कर आए। लोगों की भीड़ देख कर हवेली में घुसे युवक और उनके साथ आए पेन्ट-शर्ट पहने दर्जनों युवक मौके पर से फरार हो गए। फिलहाल अभी इस घटना का मुकदमा दर्ज नहीं हुआ है।

वहीं रानीबाई ने बताया कि ये लोग किन्नरों द्वारा हवेली और भिक्षा मांगने वाले इलाके में से आधा हिस्सा मांग रहे हैं। इन्हें बताया गया कि किन्नर समाज में गुरु-प्रथा का चलन है। आप किसी भी गुरु की सेवा करोगे तो उसके बाद उसका इलाका और अन्य संपति मिल जाएगी। लेकिन वे लोग नहीं मान रहे हैं। अपने पर लगे आरोपों के सवाल पर रानीबाई ने कहा कि उन्होंने हवेली और इलाके में से आधा हिस्सा नहीं दिया तो उन पर झूठे आरोप लगाते हुए मुकदमे दर्ज कराए गए हैं। किसी ने इनका लिंग परिवर्तन नहीं कराया है। इनमें जब किन्नर जैसे लक्षण हैं तो कौन इनका लिंग परिवर्तन कराएगा।

गौरतलब है कि दो दिन पहले नत्थूसर बास में रहने वाले कार्तिक उर्फ राखी ने किशनगढ़ की रानीबाई और यहां फड़बाजार में रहने वाले किन्नर शमशुदीन उर्फ चन्दा पर जबरन लिंग परिवर्तन करवाने के आरोप लगाते हुए नशीली गोलियां खा ली थी। जिस पर उसे पीबीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

इस प्रकरण में नयाशहर थाने में राखी की ओर से रानीबाई, चन्दाबाई और सरोजबाई के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। उसी दौरान पीबीएम में कार्तिक उर्फ राखी के साथी रिषभ उर्फ जीया तथा नृत्य कला से जुड़े सुनील ने भी रानीबाई और चन्दा बाई पर जबरदस्ती लिंग परिवर्तन कराने के आरोप लगाए थे।

वसूली से परेशान हैं लोग

शहर में किन्नर हाव-भाव वाले लोगों की वसूली की बातें काफी समय से सामने आ रही हैं। किन्नर हाव-भाव वाले लोग शराब पीकर बाजारों में पहुंच जाते हैं और दुकानदारों से वसूली करते हैं। कई जने तो मंदिरों के सामने खड़े होकर वहां आने-जाने वाले लोगों से वसूली करने लगते हैं। इस मामले में पुलिस को गहनता से छानबीन करनी होगी और यह पता लगाना होगा कि युवक नकली किन्नर क्यों बन रहे हैं या उनका जबरन लिंग परिवर्तन कौन करवा रहा है।

अपना उत्तर दर्ज करें

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.