कांग्रेस ने मनाया विश्वासघात दिवस, सरकार को बताया नाकारा

2386

बीकानेर। अखिल भारतीय कांग्रेस के राष्ट्रव्यापी आह्वान के तहत शनिवार को बीकानेर में भी शहर और देहात जिला कांग्रेस की ओर से केन्द्र सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने कलक्टर कार्यालय के सामने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इस अवसर पर कांग्रेस के शहर जिला अध्यक्ष यशपाल गहलोत ने कहा कि चार साल सत्ता में रहने के बाद भी मोदी सरकार जनता की भावनाओं पर खरा नहीं उतर सकी है। चुनाव के दौरान जो वादे किए थे भाजपा सरकार ने उन्हें पूरा नहीं किया है। आज भी बेरोजगारी, महंगाई, पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोतरी जैसे बहुत सी ज्वलंत समस्याएं हैं जिनका सरकार ने कोई समाधान नहीं किया है। केन्द्र सरकार के चार वर्ष पूरे होने पर कांग्रेस की ओर से विश्वासघात दिवस मनाया जा रहा है। प्रदर्शन में राजकुमार किराडू, प्रहलादसिंह मार्शल, आनन्दसिंह सोढ़ा, गुलाम मुस्तफा, सुनीता गौड़, शर्मिला पंचारिया, चन्द्रप्रकाश गहलोत, नन्दलाल जावा, रमजान कच्छावा सहित शहर और देहात जिला कांग्रेस के बहुत से कार्यकर्ता शामिल थे।

अपना उत्तर दर्ज करें

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.