पिछले काफी समय से बीमार चल रहे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुरुदास कामत का निधन हो गया। 63 वर्षीय कामत मनमोहन सिंह की सरकार में मंत्री रहे तथा राजस्थान सहित कई जगहों के पार्टी प्रभारी भी रहे। कामत ने दिल्ली के एक अस्पताल में अंतिम सांस ली।
कामत के निधन पर अशोक गहलोत, सचिन पायलट सहित कई नेताओ ने उन्हें श्रद्धांजलि दी।











