कलश यात्रा उपरांत भागवत कथा शुरू

बीकानेर। नत्थूसर बास स्थित राधामणि सदन में आज से श्रीमद् भागवत कथा ज्ञानयज्ञ शुरू हुआ। कथावाचक पंडित महेश कुमार ने बताया कि कथा का समय दोपहर साढ़े बारह बजे से शाम साढ़े पांच बजे तक रहेगा। कथा के दौरान सचेतन झांकियों के दर्शन श्रद्धालुओं को कराए जाएंगे।

कथा आरम्भ से पूर्व ब्रह्मबगीचा क्षेत्र स्थित जाल वाले हनुमान मंदिर से कलश यात्रा निकाली गई जिसमें महिलाओं सहित अनेक श्रद्धालु शामिल हुए।

 

 

Newsfastweb: