कमल रथ करेगा प्रचार, बताएगा उपलब्धियां

2532

बीकानेर। बुधवार को पार्क पैराडाइज से कमल रथ को भाजपा की योजनाओं व नीतियों को प्रचारित करने के उद्देश्य से रवाना किया गया। आईटी विभाग के प्रदेश संयोजक अविनाश जोशी ने बताया कि दो दिन तक पूरे शहर में घूमने वाले इस कमल रथ में कमल रथ में राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के भाषण की क्लिप्स, सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रसारित की जाएगी।

जोशी ने बताया कि कमल रथ को केन्द्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल, संगठन महामंत्री चन्द्रशेखर, प्रदेश महामंत्री कैलाश मेघवाल, जिला प्रभारी महेन्द्र सिंह सोढी, संसदीय सचिव डॉ. विश्वनाथ, जिला अध्यक्ष सत्यप्रकाश आचार्य, देहात जिलाध्यक्ष सहीराम दुसाद, यूआईटी चैयरमेन महावीर रांका, विजय आचार्य तथा महामंत्री मोहन सुराना सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित रहे।

हस्ताक्षर अभियान में दिखा उत्साह

आईटी प्रदेश संयोजक अविनाश जोशी ने बताया कि अमित शाह आगमन पर स्वागत एवं अभिनंदन हेतु हस्ताक्षर अभियान भी चलाया गया। रानी बाजार ओवरब्रिज के पास हस्ताक्षर अभियान का शुभारम्भ केन्द्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष चुन्नीलाल गरासिया, आईटी विभाग के संभाग प्रभारी चन्द्रशेखर गौड़ ने किया। इस अवसर पर बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ प्रदेश प्रमुख मीना आसोपा, जिला संयोजक नवनीत पुरोहित, महामंत्री मोहन सुराना, शिव प्रजापत, जगन्नाथ भादाणी, संजय गोदारा सहित अनेक जन उपस्थित रहे।

अपना उत्तर दर्ज करें

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.