कतरियासर में जीएसएस पर किसानों ने दी तालाबंदी की चेतावनी

2477

ग्रामीण क्षेत्र में किसान बिजली के कम वोल्टेज के चलते खासे परेशान हैं । बिजली की आँख मिचौली के साथ कम वॉल्टेज परेशानी का सबब है।
कतरियासर इलाके में तो ग्रामीण कई बार अपनी समस्या विद्युत अधिकारियों तक पहुँचा चुके है लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि सरकार बिल तो थमा देती है लेकिन वोल्टेज को लेकर कोई निगरानी नहीं है जिसके चलते सीधे तौर पर खेती प्रभावित होती है। सही वोल्टेज के लिए अतिरिक्त पैसा रिश्वत के तौर पर भी मांगा जाता रहा है कतरियासर किसान अर्जुन ज्याणी कहते हैं कि अब कतरियासर के जीएसएस की तालाबंदी ही विकल्प है बार बार परेशानी बताने के बाद भी कोई सुध नहीं ले रहा है बिजली विभाग में भ्रष्टाचार व्याप्त है और किसान परेशान है।

अपना उत्तर दर्ज करें

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.