सहारनपुर : पिछले कई दिनों से लापता छात्र का कंकाल एक खेत में मिला। गंगोह थाना क्षेत्र के एक खेत में स्प्रे करने गए एक किसान ने बदबू आने पर पड़ताल की तो उसे कंकाल दिखा। उसने ग्रामीणों और पुलिस को इसकी सूचना दी। मौके पर पहंची पुलिस ने कंकाल के पास से मोबाइल, फोन, चप्पल व कपड़े बरामद किए। जिनसे मृृतक की पहचान हो सकी।
मृतक छात्र की पहचान शुक्रताल निवासी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि परीक्षाा परिणाम आने के बाद से ही छात्र घर से गायब था। सूचना दिए जाने पर परिजनोंं ने हत्या की आशंका जताई है। फिलहाल पुलिस मामले की जाँच कर रही है।











