एससी-एसटी एक्ट के अगुवाई कर रहे कथा वाचक देवकीनन्दन ठाकुर गिरफ्तार

2619

उत्तर प्रदेश में जाने-माने कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। मंगलवार दोपहर वह आगरा में प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे थे।

पुलिस ने उन्हें तब पकड़ा, जब वह कमला नगर के एक रेस्त्रां में कॉन्फ्रेंस शुरू ही करने वाले थे। पुलिसकर्मी इसके बाद उन्हें एक होटल ले गए, जहां उनसे पूछताछ की गई। बाद में उन्हें गिरफ्तार कर पुलिस लाइन भेजा गया। हालांकि, इस बारे में अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

कथावाचक पर आरोप था कि उन्होंने आगरा में अपनी एंट्री बैन होने के बाद भी सभा की। देर शाम निजी मुचलके पर उन्हें पुलिस लाइंस से छोड़ दिया गया। कथावाचक को पकडऩे के बाद उनके कुछ समर्थक भी आपे से बाहर हो गए थे। आनन-फानन में पुलिस ने उन्हें भी हिरासत में ले लिया। कथावाचक एससी-एसटी एक्ट में हुए संशोधनों के खिलाफ सवर्णों के आंदोलन की अगुवाई भी कर चुके हैं।

कुछ दिनों पहले मध्य प्रदेश के ग्वालियर शहर में वह इस मसले पर विरोध करते नजर आए थे। कथावाचक ठाकुर की खंदौली में सभा होनी थी। प्रशासन ने इसके लिए उन्हें मंजूरी नहीं दी थी। पुलिस द्वारा पकड़े जाने के बाद उन्होंने कहा, ‘यह लोकतंत्र की हत्या है।’

अपना उत्तर दर्ज करें

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.