एसएचजी एवं एनजीओ की महिलाओं का पीएम से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग संवाद

2310

बीकानेरस्वयं सहायता समूह एवं स्वयंसेवी संस्थाओं के साथ सीधे संवाद कार्यक्रम के तहत देश में विभिन्न शहरों की महिलाओं से प्रधानमंत्री ने सीधी बातचीत की।

कार्यक्रम का आयोजन निवेदिता महाविद्यालय में रखा गया है। जिसमें बीकानेर जिले की महिला लाभार्थियों ने भागीदारी निभाई।

उत्कर्षनी स्वयं सहायता समूह , बीकानेर महिला उत्थान एवं जागृति समिति, प्रतीक संस्थान लूनकरणसर, गूंज कला एवं संस्कृति संस्थान आदि विभिन्न स्वयंसेवी संस्थाओं की महिलाओं ने भाजपा महिला मोर्चे की आरती आचार्य के नेतृत्व में भागीदारी निभाई।

कार्यक्रम नगर विकास न्यास अध्यक्ष महावीर राकां ने कहा की केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा महिलाओं के सामाजिक विकास हेतु अनेक योजनाओं का संचालन हो रहा है ताकि देश की महिलाओं का सर्वांगीण विकास हो सके और वह आत्मनिर्भर बन कर अपना जीवनयापन कुशलता के साथ कर सके।

इस कार्यक्रम में एसएचजी एवं स्वयंसेवी संस्थाओं की महिलाओं और प्रतिनिधियों का भारतीय जनता महिला मोर्चे की ओर से सम्मान भी किया गया।

इस अवसर पर भाजपा महिला मोर्चे की बबीता शर्मा, मधुरिमासिंह ने भी अपने विचार व्यक्त किये।

महाविद्यालय निदेशक श्यामा पुरोहित ने सभी आगुन्तकों का आभार जतायाया। इस अवसर पर स्वयंसेवी संस्थाओं की प्रतिनिधि ज्योति हर्ष, अनु सुथार, रेखा पुरोहित, निकिता हर्ष, नाजिया, रजिया, शमीम बानो, कमला आदि की सक्रिय भागीदारी रही।

अपना उत्तर दर्ज करें

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.