एशियन गेम्स : 15 वर्षीय शार्दूल का निशाना रजत पदक पर

एशियाई खेलों में एक और पदक भारत के खाते में आ गया। भारत को यह पदक पुरुष निशानेबाजी के डबल ट्रैप में मिला। भारत के मात्र 15 वर्षीय निशानेबाज शार्दूल विहान ने 18वें एशियाई खेलो में भारत को रजत पदक दिलवा दिया। फाइनल में वे स्वर्ण पदक से एक अंक से चूक गए थे। फाइलन में शार्दूल ने 73 अंक हासिल किए वहीं कोरिया के शिन ने 74 अंक हासिल कर स्वर्ण पदक जीता।

Newsfastweb: