एडीएम सिटी देर रात औचक पहुंचे बाढ़ नियंत्रण कक्ष

बीकानेर। अतिरिक्त जिला कलक्टर (नगर) शैलेन्द्र देवड़ा ने शुक्रवार देर रात लगभग साढ़े ग्यारह बजे कलक्ट्रेट स्थित बाढ़ नियंत्रण कक्ष पहुंच निरीक्षण किया।

उन्होंने कर्मचारियों को पूर्ण मुस्तैदी के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। ड्यूटी के दौरान यदि कोई कर्मचारी नहीं पाया जाता है अथवा सूचनाओं का त्वरित आदान-प्रदान नहीं होता है तो संबंधित कर्मचारी के विरुद्ध कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने बताया कि संबंधित विभागों को नियंत्रण कक्ष स्थापित करने तथा कार्मिकों को अपडेट रहने के निर्देश दिए गए हैं। विभाग भी इन निर्देशों की शत प्रतिशत अनुपालना निश्चित करें।

Newsfastweb: